34 सीटर बस पर 80 सवारियां बैठाने में कुमांऊ कमिश्नर ने  आरएम रोडवेज के साथ ही किया आरटीओ को तलब 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। विगत सोमवार नैनीताल बस स्टैंड के निरीक्षण के दौरान रोडवेज की बस में 34 सीटर बस में 80 सवारियां बैठाने पर गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त दीपक रावत ने आरएम रोडवेज पूजा जोशी के साथ ही आरटीओ नंदकिशोर आर्य को तलब किया। आरएम पूजा जोशी ने बताया कि पर्यटन सीजन के कारण दबाव बढ़ा है। जिस पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि दबाव बड़ा है या आम आदमी की जान बचाना बड़ा है। यदि कोई हादसा हो जाता है तो जिम्मेदार कौन होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

आयुक्त ने कहा कि ऐसा दोबारा होने पर चालक एवं परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। बस चालक दिनेश जोशी द्वारा बताया गया कि यह प्रतिदिन होता है, जिस पर आयुक्त नेे आरएम रोडवेज को निर्देश दिये कि सायं 5 बजे रोडवेज की बस जो नियमित समयानुसार नैनीताल से हल्द्वानी आती है उस बस के 15 दिनों के टिकट के अभिलेख तीन दिन के भीतर प्रस्तुत किये जायें। आयुक्त ने आरएम रोडवेज को निर्देश दिये कि वह नियमित चैकिंग करें तथा पर्यटन सीजन को देखते हुये बसों की संख्या में इजाफा भी करें। आयुक्त ने आरटीओ नंदकिशोर आर्य को निर्देश दिए कि रोडवेज बसों की भी नियमित चैकिंग करें क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर तुरन्त चालान के साथ ही चालक एवं परिचालक के खिलाफ कार्यवाही करें। उन्होंने आरटीओ से कहा कि निजी वाहनों ओवरलोडिंग, वाहनोें की चैकिंग की जिम्मेदारी के साथ ही रोडवेज वाहनों की चैकिंग की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। श्री रावत ने कहा कि यात्रियों की जिम्मेदारी हमारी है कोई दुर्घटना ना हो इसके लिए बस में जितने यात्री बैठाने की क्षमता है उतने ही यात्राी बैठाये जायें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की स्थिति दोबारा होने पर चालक व परिचालक के साथ ही अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इस अवसर पर स्टेशन प्रभारी नैनीताल रमेश रौतेला, चालक दिनेश जोशी, परिचालक देवेश सक्सेना आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kumaon commissioner summoned RTO along with RM Roadways to seat 80 passengers on 34 seater bus nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More