कुमाऊं आयुक्त ने जनता दरबार के दौरान आई शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मौके पर ही निस्तारण के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शनिवार कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनता दरबार में आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों जिसमें विभिन्न लोगो ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, विद्युत आदि के साथ ही अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धित आयी का संज्ञान गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि जोन स्टेट के कुछ क्षेत्र हैं जहां पर नक्शे पास नही है, लेकिन जेसीबी के द्वारा खुदाई चलने पर मौके से जेसीबी को जब्त कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अवैध मिटटी का कामर्शियल इस्तेमाल किया गया है तो अवैध खनन में सम्बन्धित के चालान के साथ ही सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। आयुक्त दीपक रावत ने पुनः भूमि क्रेताओं से कहा कि भूमि क्रय करने से पूर्व भूमि की जांच तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक से अवश्य करा लें, ताकि भविष्य की धोखाधडी से बचा जा सके। निजी अमीनों का लाईसेंस निरस्त कर दिया गया है लिहाजा निजी अमीनों से भूमि की पैमाइश ना करायेें, जिससे लैंड फ्राड से बचा जा सके। भूमि की नापजोख विभागीय राजस्व निरीक्षक से ही करायें। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

जनसुनवाई में देवकी अधिकारी निवासी द्वाराहाट अल्मोडा ने बताया कि उन्होंने सतविन्दर सिंह से ग्राम जयनगर तहसील रूद्रपुर में 1800 वर्ग फीट भूमि 12 लाख रूपये में क्रय की थी तथा धनराशि खाते में जमा की गई थी। उन्होने कहा कि विक्रेता न तो 12 लाख रूपये वापस कर रहा है और ना ही भूमि पर कब्जा दे रहा है। उन्होंने आयुक्त से 12 लाख की धनराशि वापस दिलाने की मांग की। आयुक्त ने विक्रेता सतविन्दर को जनसुनवाई में निर्देश दिये कि एक सप्ताह के भीतर देवकी अधिकारी को धनराशि वापस की जाए। उन्होंने अगले शनिवार को जनसुनवाई में विक्रेता सतविन्दर को तलब किया। गुंजन सगडा बिठौरिया नम्बर-1 हल्द्वानी ने बताया कि उनके द्वारा राजदीप सिह नयांगांव कालाढूगी में 7 बीघा जमीन क्रय की गई थी। इकरारनामे के आधार पर 40 लाख की धनराशि उनके खाते में जमा की गई बकाया धनराशि बैनामे पर देनी थी, लेकिन राजदीप द्वारा ना तो बैनामा किया जा रहा है और ना ही धनराशि वापस की जा रही है। आयुक्त ने उपजिलाधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये साथ ही अगले जनसुनवाई में क्रेता एवं विक्रेता दोनो को बुलवाने के निर्देश दिये।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Kumaon Commissioner Janata Darbar Kumaon Commissioner took cognizance of the complaints received during the Janata Darbar and gave instructions for disposal on the spot Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More