कुमाऊं पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर नशे के 645 इंजेक्शन किए बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रेंज एसओटीएफ और थाना बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 17-18 अगस्त की रात गोला बाईपास रोड, स्लाटर हाउस के पास यात्री विश्राम गृह के समीप संदिग्ध ई-रिक्शा की जांच केदौरान 645 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (2ml) इंजेक्शन बरामद किए।

 

पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान ई-रिक्शा में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों मजहर खान उर्फ सोनू (35) और फैसल कुरैशी (35), दोनों थाना बनभूलपुरा नैनीताल निवासी को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 129 स्ट्रीप (प्रत्येक स्ट्रीप में 5 इंजेक्शन) ट्रामाडोल इंजेक्शन बरामद हुए। ट्रामाडोल का इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है, जिससे युवाओं को नशे की गिरफ़्त में लाने का प्रयास किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

इस कार्रवाई को आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशानुसार अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता नशे के खिलाफ जारी अभियान में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर युवाओं को नशे से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

पुलिस टीम में रेंज एसओटीएफ प्रभारी महिला उप निरिक्षक दीपा अधिकारी, हेड कांस्टेबल गिरीश चंद्र भट्ट, कांस्टेबल रिवेन्द्र सिंह, साथ ही थाना बनभूलपुरा पुलिस के उपनिरीक्षक नीरज चौहान, कांस्टेबल यासीन और लक्ष्मण राम शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news huge amount of drug injections recovered Kumaon police action Kumaon police arrested two suspects and recovered 645 drug injections two accused arrested two smugglers arrested with drug injections uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कुमाऊं पुलिस की कार्यवाही क्राइम न्यूज दो आरोपी गिरफ्तार नशे के इंजेक्शनो के साथ दो तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन बरामद हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More