बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से मजदूर की दबकर मौत 

ख़बर शेयर करें -
 

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। जिले के बेरीनाग क्षेत्र में बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

घटना शनिवार शाम की है। बेरीनाग तहसील मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर राईआगर के पास भंडारीगांव पैदल मार्ग पर बोकाटी पभ्या निवासी सुंदर राम (55 वर्ष), पुत्र शेर राम, पहाड़ी से बजरी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया और वह मलबे में दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर बेरीनाग कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मलबे से सुंदर राम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोरंगा और एएसआई शांति प्रकाश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेरीनाग भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

बताया जा रहा है कि सुंदर राम घोड़ों के माध्यम से सामान ढोने और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Hill collapses during gravel mining Laborer crushed to death by collapsing hill Laborer killed after hill collapses during gravel mining pithoragarh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज पहाड़ी दरकने से मजदूर की दबकर मौत पिथौरागढ़ न्यूज बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More