लालकुआं पुलिस ने किराने की दुकान से चरस सहित तस्कर को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कोतवाली पुलिस ने बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम निवासी किराने की दुकान में छापेमारी कर 436 ग्राम अवैध चरस जप्त करते हुए 24750 रुपए बरामद किए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं संगीता ने बताया कि गत दिवस नशे के इंजेक्शनों के साथ नशा तस्कर की गिरफ्तारी के बाद आज कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम क्षेत्र में एक किराना की दुकान में चरस की अवैध बिक्री की जा रही है। जिस पर अमल करते हुए कोतवाली पुलिस ने उक्त किराना की दुकान में छापेमारी की तो 436 ग्राम चरस दुकान में मिली, इतना ही नहीं उक्त दुकान से 24750 रुपए भी बरामद किए। इस दौरान पुलिस दल ने मौके से चरस की अवैध बिक्री कर रहे गौर सिंह पुत्र चंद्र सिंह सुयाल को भी गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान किया गया है। इस दौरान महिला उपनिरीक्षक वंदना चौहान, एएसआई शेर सिँह राणा, सिपाही चंद्र शेखर, तरुण मेहता, माया बिष्ट शामिल रहें। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से उक्त आरोपी द्वारा राशन की दुकान में चरस की अवैध बिक्री करने की सूचना दी जा रही थी जिस पर अमल करते हुए आज पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news lalkuan news Lalkuan police arrested smuggler including charas from grocery store Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक हादसा : ड्यूटी के दौरान रेलवे गेटमैन की ट्रेन से कटकर मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात रेलवे गेटमैन की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस […]

Read More
उत्तराखण्ड

“संस्कृत दिवस पर गूंजा देववाणी का गौरव, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प”

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    ‘खबर सच है’ के लिए संवाददाता संदीप बिष्ट    हल्द्वानी। संस्कृत सप्ताह के द्वितीय दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सनातन संस्कृति की परंपराओं और संस्कृत श्लोकों के साथ मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों के स्वागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More