गौरीकुंड में फिर से हुआ भूस्खलन, मलवे में दबने से दो बच्चों की मौत एक का चल रहा उपचार 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। बुधवार सुबह गौरीकुंड में एक बार फिर से भूस्खलन हुआ है और इसमें दो बच्चों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस भूस्खलन की चपेट में तीन नेपाली मूल के बच्चे आए थे, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों में दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक का इलाज जारी है। गौरीकुंड में पांच दिन के भीतर भूस्खलन की यह दूसरी घटना है।

यह भी पढ़ें 👉  डिलीवरी के कुछ दिन बाद महिला की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा 

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि बुधवार सुबह गौरीकुंड के गौरी गांव में भूस्खलन हुआ। नेपाली मूल के तीन बच्चे भूस्खलन की चपेट में आने से दब गए। तीनों बच्चों को स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से गौरीकुंड हॉस्पिटल में उपचार हेतु लाया गया। जहां दो बच्चों को डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया एक का उपचार किया जा रहा है। बच्चों का पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल गया है। मां जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलवे आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई थी जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Landslide again in Gaurikund one is undergoing treatment rudraprayag news two children died due to being buried in debris Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

Read More
उत्तराखण्ड

संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, कड़ी मशक्कत के बाद आया पकड़ में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]

Read More
उत्तराखण्ड

दीपावली का पर्व मनाकर गांव से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता रुद्रप्रयाग। दीपावली का पर्व मना कर अपने गांव से लौट रहे युवक की स्कूटी हादसे में मौत हो गई। जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग के धनपुर पट्टी के वीरों गांव निवासी पंकज सिंह नेगी पुत्र सते […]

Read More