भाकपा माले की वरिष्ठ सदस्य कामरेड आनंदी जोशी को लाल झंडों के साथ अंतिम विदाई

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
लालकुआं। कामरेड आनंदी जोशी बिंदुखत्ता आंदोलन के शुरुआती दौर से लेकर सभी आंदोलनों में हमेशा सक्रियता से भागीदारी करने वाले साथियों में शामिल रहीं, कल दोपहर बाद उनका निधन हो गया वे लगभग 92 साल की थीं। आज बिंदुखत्ता की भाकपा माले की सबसे वरिष्ठ सदस्य कामरेड आनंदी जोशी को पार्टी लाल झंडा ओढ़ाकर लाल सलाम के नारों के साथ अंतिम विदाई दी गई।
 
वरिष्ठ माले नेता बहादुर सिंह जंगी ने बताया कि, भाकपा माले द्वारा संचालित हर आंदोलन में बिंदुखत्ता,लालकुआं, हल्द्वानी, नैनीताल से लेकर लखनऊ, देहरादून, दिल्ली तक हर एक आंदोलन में आनंदी जोशी संघर्ष की शामिल रहीं। जब कोई आंदोलन न भी हो तब भी कामरेड आनंदी लाठी टेकते हुए पार्टी ऑफिस साथियों के हालचाल लेने पहुंच जाती थीं और बुलंद आवाज में लाल सलाम करते हुए पूरी गर्मजोशी से हाथ मिलाती थीं। इधर के कुछ सालों से जब वे अधिक बीमार रहने लगीं तब से ही उनका आंदोलन में आना जाना बंद हुआ। आनंदी जोशी जैसे अनगिनत साथियों के संघर्ष, समर्पण और गर्मजोशी की वज़ह से ही बराबरी पर आधारित समाज बनाने का संघर्ष जारी है और जारी रहेगा।
 
कामरेड आनंदी जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए 16 मई को “स्मृति सभा” का आयोजन दोपहर बाद 3 बजे से उनके निवास के प्रांगण में किया जाएगा।
 
उनकी अंतिम यात्रा में परिजनों, ग्रामवासियों के साथ ही भाकपा माले के वरिष्ठ नेता बहादुर सिंह जंगी, आनंद सिंह नेगी, डॉ कैलाश पाण्डेय, के के बोरा, विमला रौथाण, किशन बघरी,एडवोकेट कैलाश जोशी, प्रकाश फुलोरिया, भुवन जोशी, पुष्कर दुबड़िया, आनंद सिंह सिजवाली, चन्द्रशेखर भट्ट, ललित मटियाली, बिंदुखत्ता व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रभात पाल, बिशन दत्त जोशी, निर्मला शाही, दान सिंह मेहरा, चंदन राम, मदन धामी, धीरज कुमार,एडवोकेट एसडी जोशी, अंबा दत्त बसखेती, ललित जोशी, कमल जोशी, अनीता अन्ना, उत्तम दास, उमेश बैठा आदि समेत बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Senior CPI (ML) member Comrade Anandi Joshi given final farewell with red flags uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज भाकपा माले की वरिष्ठ सदस्य कामरेड आनंदी जोशी लाल झंडों के साथ अंतिम विदाई लालकुआं न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More