देर रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा नदी में, एसडीआरएफ ने एक शव किया बरामद 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। देर रात श्रीनगर रोड पर नरकोटा के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया।सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू कर एक शव बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि को जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को समय 23:30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि श्रीनगर रोड पर नरकोटा के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट रतूड़ा से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर DDRF के साथ मिलकर संयुक्त सर्च एवं रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम द्वारा नदी किनारे से एक शव बरामद किया गया, जिसे कड़ी मशक्कत कर रोप स्ट्रेचर की सहायता से रोड हेड पर लाया गया। बरामद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

वहीं नदी में गिरा हुआ वाहन रात्रि अधिक होने के कारण घटनास्थल से दिखाई नहीं दे रहा था। एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a vehicle fell into the river after an accident A vehicle fell into the river near Narkota on the Srinagar road Accident news late at night rudraprayag news the SDRF recovered one body uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज रुद्रप्रयाग न्यूज श्रीनगर रोड पर नरकोटा के पास एक वाहन गिरा नदी में

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More