रविवार देर रात लकड़ी तस्करों ने की वन विभाग और एसओजी की टीम पर फायरिंग  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गदरपुर। यहां रविवार देर रात हाईवे पर बलखेड़ा मोड़ के पास लकड़ी तस्करों ने वन विभाग और एसओजी की टीम पर फायरिंग कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। टीम ने मौके से खैर की लकड़ी से लदे एक कैंटर और एक बाइक बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

वन विभाग एसडीओ शशि देव और महेंद्र कौर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान बताया गया कि टीम ने गदरपुर क्षेत्र में खैर और शगुन की कीमती लकड़ी की तस्करी करने वाले तस्करों पर छापा मारा। जैसे ही तस्करों ने टीम को देखा उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। वन कर्मचारियों ने तुरंत जवाबी फायरिंग की और गदरपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों की तलाश शुरू कर दी। वन विभाग और पुलिस ने कैंटर और बाइक को कब्जे में लिया। 

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

एसडीओ शशि देव ने बताया कि ठंड के मौसम में तस्कर सक्रिय हो गए हैं और लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

इस दौरान रेंजर रूप नारायण गौतम, पूरन चंद जोशी, एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी, नरेश चंद पंत सहित कई पुलिस और वन विभाग अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और अभियान का संचालन किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Gadarpur news Late Sunday night Late Sunday Night Crime Smugglers fire on forest department and SOG team Timber smugglers open fire timber smugglers opened fire on a team of forest department and SOG (Special Operations Group) personnel udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज गदरपुर न्यूज रविवार देर रात क्राइम लकड़ी तस्करों ने की फायरिंग वन विभाग और एसओजी की टीम पर तस्करों ने की फायरिंग

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More