आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन पर नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर तीखा हमला : कहा प्रदेश सरकार पूरी तरह संवेदनहीन और जनविरोधी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह आंदोलन इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश की सरकार पूरी तरह संवेदनहीन और जनविरोधी हो चुकी है। जिन महिलाओं के कंधों पर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और समाज के सबसे कमजोर वर्गों कीजिम्मेदारी है,उन्हें ही आज अपने हक केलिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
 
यशपाल आर्य ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से सीमित संसाधनों में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के पोषण, टीकाकरण जागरूकता, कुपोषण उन्मूलन और सैनिटरी नेपकिन वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उन्हें समय पर मानदेय तक नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि महीनों से मानदेय लंबित है, दो वर्षों से भवन किराया नहीं दिया गया,कोविड काल में घोषित पारितोषिक अधूरा छोड़ दिया गया, शासनादेश के बावजूद धरना अवधि का भुगतान नहीं किया गया।इसके अलावा कुक्ड फूड और टीएचआर की राशि भी लंबे समय से लंबित है, ढुलान के लिए कोई प्रावधान नहीं है और सैनिटरी नेपकिन योजना मेंभी कार्यकर्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
 
नेता प्रतिपक्ष ने कहा सरकार केवल घोषणाओं और प्रचार में व्यस्त है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार उन्हीं महिलाओं का शोषण कर रही है, जो समाज की नींव को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।
 
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लंबित मानदेय और अन्य भुगतानों का निस्तारण नहीं किया, तो यह आंदोलन पूरे प्रदेश में और व्यापक होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। यशपाल आर्य ने सरकार से मांग की कि सभी लंबित मानदेय और भुगतान तत्काल जारी किए जाएं, भवन किराया और कोविड पारितोषिक का शीघ्र भुगतान किया जाए, टीएचआर एवं पोषण योजनाओं के लिए नियमित फंडिंग सुनिश्चित की जाए, ढुलान के लिए अलग बजट निर्धारित किया जाए और सैनिटरी नेपकिन योजना में पारदर्शिता लाकर कार्यकर्ताओं पर डाला गया आर्थिक बोझ समाप्त किया जाए।
 
उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार अब भी नहीं चेती, तो विपक्ष इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़कों तक पूरी मजबूती से उठाएगा और आंगनबाड़ी बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Anganwadi Workers' Protest dehradun news Leader of the Opposition Attacks Government Leader of the Opposition Launches Sharp Attack on Government Over Anganwadi Workers' Protest: States that the State Government is Completely Insensitive and Anti-People uttarakhand news आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमला

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More