देहरादून। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधानसभा में खुला आरोप लगाया कि राज्य की बेशकीमती सम्पत्तियों को अपने करीबियों को कौड़ियों के भाव लुटाया जा रहा है। इसके बहुत उदाहरण हैं, जिनमें से एक सदन में रख रहा हूं। कहा कि हिलस्टेशन मंसूरी में उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की 172 एकड़ जमीन थी। इस जमीन में से 142 एकड़ भूमि (762 बीघा या 2862 नाली या 5744566 वर्ग मीटर) को उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के उप कार्यकारी अधिकारी ने राजस एरो स्पोर्टस एण्ड एडवेंचर प्राईवेट लिमिटेड” को केवल एक करोड़ रुपए सालाना किराए पर दिया।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बताया गया हैं कि, मौके पर कंपनी ने 1000 वीघा जमीन कब्जाई है। राजपुर रोड पर एक दुकान भी एक करोड़ साल के किराये पर नहीं मिल रही है और सरकार मंसूरी जैसे हिल स्टेशन की अपनी बेशकीमती 1000 वीघा जमीन एक करोड़ रुपए साल में किसी कम्पनी को ऐसे ही तो नहीं दे रही है। बहुत बड़ा धोखा है ये राज्य की जनता के साथ, बहुत बड़ा घोटाला है। कब्जे वाले हिस्से का छोड़ भी दे तो इस 762 बीघा भूमि याने 5744566 वर्ग मीटर भूमि का सरकारी रेटों से मूल्य आज के समय 2757,91,71,840 रुपया (2757 करोड़ के लगभग है।जमीन का यह रेट सरकारी सर्किल रेट के अनुसार है। व्यवसायिक जमीन का वास्तविक बाजार मूल्य आम तौर पर इसके चार गुना और व्यवसायिक या पर्यटक स्थलों पर 10 गुना तक होता है। यानी ये जमीन 27 हजार करोड़ तक के मूल्य की हो सकती थी। जिस भूमि को 15 साल के लिए एक करोड़ सालाना किराए में दिया गया उस भूमि का देने से पहले उस भूमि पर एशियाई विकास बैंक से 23 करोड़ रुपए कर्ज लेकर उसेविकसित किया गया था। ये तो सरकार और उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग के काबिल अधिकारी ही बता सकते हैं कि, कर्जे के 23 करोड़ खर्च कर जमीन का सजा-धजा करउसकी
सारी कमियां दूर कर 15 साल के लिए राज्य की अरबों की जमीन देकर किराए के रुप में 15 करोड़ कमाने का ये कौन सा विकास का माडल है। उस टेंडर की सारी प्रक्रिया ही एक कम्पनी को लाभ पंहुचाने के लिए बनायी गयी है। तीनों कम्पनियों के “बुक आफ एकांउटस ” के एक ही कार्यालय एक ही पते पर हैं। टेंडर डालने वाली इन तीनों पारिवारिक कपंनियों में से एक “राजस एरो स्पोर्टस एण्ड एडवेंचर प्राईवेट लिमिटेड” ही सभी शर्तों को पूरा करती थी। टेंडर डालने वाली बाकी की दो नई कम्पनियां कोई शर्तें पूरा नहीं करती थी। ये दोनों कम्पनियां किसी न किसी रुप में राजस एरो स्पोर्टस एण्ड एडवेंचर प्राईवेट लिमिटेड से जुड़ी थी। टेंडर के दिन टेंडर की शर्तों में परिवर्तन कर दो अयोग्य कम्पनियों को टेंडर में भाग लेने की अनुमति देना उत्तराखण्ड सरकार के वित्त अनुभाग- 7 के 14 जुलाई 2017 की उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति (प्रक्योरमैंट) नियमावली 2017 का उल्लंघन था।
इस तरह उत्तराखण्ड की मंसूरी जैसे हिल स्टेशन में खरबों कीजमीन एक बेनामी सी कम्पनी जिसका संबध उत्तराखण्ड में जमीनों के सबसे बड़े सौदागरों में से एक ग्रुप से है को उत्तराखण्ड सरकार के काबिल अधिकारियों ने पर्यटन विकास के नाम पर दे दी। इस जमीन को कब्जे में लेने के बाद इस र्दुदांत कम्पनी ने सबसे पहलें इस जमीन साथ लगी जमीनों और मकानों तक जाने वाले 200 साल से भी पुराने रास्ते को बंद कर दिया। जिसे खुलाने के लिए स्थानीय निवासी आज भी संघर्ष कर रहे हैं। कंम्पनी तीन घंटे की पार्किग के लिए ही 400 रुपए वसूलती है और इस सड़क पर चलने के लिए 200 रुपए प्रति व्यक्ति लेती है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉 सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल […]