कमाई के चक्कर में एलईडी मैकेनिक बन गया चरस तस्कर

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। LED TV एसेंबल करने वाला मैकेनिक अब स्मैक की तस्करी करने लगा है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने इस मैकेनिक से 68 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जिले में नशा तस्करों पर ताबडतोड कार्यवाही करने तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित एएनटीएफ पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक भूपेंद्र सिंह धौनी ने आज इसका खुलासा किया। बताया कि तीन मई को उपनिरीक्षक गुलाब कम्बोज चौकी प्रभारी मण्डी, कांस्टेबल ललित, भानू प्रताप सिंह एसओजी के द्वारा धान मिल पुरानी आईटीआई बरेली रोड होते हुए विद्या पुष्प एकेडमी को जाने वाली गली से उषा त्रिपाठी का मकान बरेली रोड हल्द्वानी पर शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति हसीब पुत्र सलीम अहमद निवासी ग्राम मानपुर तहसील बहेड़ी जिला बरेली उत्तर उम्र 21 वर्ष के कब्जे से 68 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम हसीब मुकदमा पंजीकृत किया गया है अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक जगदीप नेगी को सौंपी गई है। पूछताछ व विवेचना में ज्ञात हुआ कि आरोपी ओल्ड आईटीआई बरेली रोड पर एलईडी बॉश नाम से एलईडी एसेम्बलिंग का कार्य करता है तथा अधिक कमाई के फेर में पड़कर स्मैक तस्करी करने लगा क्योकिं बरेली में अभियुक्त को सस्ते दामों में स्मैक उपलब्ध हो जाती है जिसे हल्द्वानी में उचित दामों में बेचा जाता है। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news LED mechanic became charas smuggler in the pursuit of earning Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More