देहरादून में महिला की हत्या का आरोपी निकला लेफ्टिनेंट कर्नल, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बीते दिवस रविवार को हुए मर्डर केस के खुलासे ने खलबली मचा दी है। क्योंकि हत्यारा कोई मामूली ब्यक्ति नहीं बल्कि देश की सेवा में तैनात लेफ्टीनेंट कर्नल है।

ज्ञात हो कि कल यानी 10 तारीक को पुलिस को सिरवाल गढ़ में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था, चूंकि यह महिला नेपाल मूल की थी और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली थी इसलिए शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई थी। हालांकि इस केस को सुलझाने के बाद खूनी की जो पहचान हुई है उसने पुलिस को भी अचंभित कर दिया है। इस खून की साजिश रचने वाला कोई और नहीं बल्कि आर्मी के क्लीमेनटाउन देहरादून में लेफ्टीनेंट कर्नल के पद पर तैनात एक अफसर है और यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। कई घंटे मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद खूनी कर्नल को उसके घर पंडितवाड़ी प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खून प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है। मृतक श्रेया आरोपी को सिलीगुढ़ी के एक डांस बार में मिली थी, जिसके बाद तीन साल उनका अफेयर चलता रहा। देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद खूनी कर्नल श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया, जहां उसके लिए फ्लैट भी किराए पर आरोपी ने लिया था। आरोपी रमेंदु उपाध्याय ने बताया कि श्रेया अक्सर उसे पत्नी का दर्जा देने के लिए दबाव बनाया करती थी जिस से परेशान होकर उसने श्रेया के मर्डर का प्लान बनाया और राजपुर रोड के एक क्लब में श्रेया को शराब पिलाकर थानों रोड पर लेकर गया वहां हथौड़े से श्रेया के सर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested by police crime news dehradun news Lieutenant Colonel found accused of murder of woman in Dehradun Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More