लोन फर्जीवाड़ा ! अब बैंक प्रबंधक ने पीड़ित बनकर मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति के कारनामों का चिट्ठा सौंपा पुलिस को 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हरिद्वार। अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक की शाखा में 42 लाख रुपये के लोनफर्जीवाड़ा मामले में अब बैंक प्रबंधक ने पीड़ित बनकर मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति के कारनामों का चिट्ठा पुलिस को सौंपा है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक प्रबंधक द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपित ने अपनी पत्नी व गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लोन की धोखाधड़ी की। उन्होंने वसूली का दबाव बनाया तो आरोपित ने कोर्ट को गुमराह करते हुए झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। बैंक अधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
 
ज्ञात हो कि देहरादून के मोहब्बेवाला, सेवलाकलां निवासी मनमोहन सिंह ने कोर्ट के माध्यम से शहर कोतवाली में बैंक के पूर्व मैनेजर, वर्तमान मैनेजर एवं बैंक एजेंट के नाम एक मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि उनकी पत्नी पूजा देवी के नाम पर 42 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया था। उन्होंने पांच चेक एजेंट सचिन को सौंपे थे। आरोप है कि खाता डेबिट फ्रीज होने के बावजूद खाते से 11 लाख रुपये निकाल लिए गए। पूरे 42 लाख रुपये में से केवल 17.93 लाख रुपये ही उन्हें दिए गए, बाकी रकम बैंक अधिकारी और एजेंट ने आपस में बांट ली। 
 
शनिवार को अल्मोड़ा अर्बन बैंक की भोलागिरी रोड शाखा प्रबंधक एनएस अधिकारी और पूर्व प्रबंधक डीके पांडेय ने पुलिस को दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए बताया कि आरोपित ने पूर्व से संपत्ति पर पीएनबी से लोन लिया हुआ था। इसके बावजूद गुमराह करते हुए पत्नी व परिवार के सदस्यों का गिरोह बनाकर अलग-अलग संस्थानों से लोन ले लिया। जानकारी मिलने पर बैंक ने विरोध करते हुए लोन खाता बंद करने के लिए कहा तो आरोपित ने मनगढ़त कहानी बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं, वसूली के लिए आरोपित के प्रतिष्ठान पर जाने पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज कर धमकियां दी गईं। लिहाजा बैंक की छवि खराब करने वाले आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
 
शहर कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Loan fraud! Now the bank manager has handed over to the police a record of the exploits of the man who filed the case posing as a victim. Uttarakhand News बैंक की शाखा में 42 लाख रुपये का लोन फर्जीवाड़ा बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सौंपा व्यक्ति के कारनामों का चिट्ठा हरिद्वार न्यूज ₹42 lakh loan fraud in a bank branch. The bank manager handed over to the police a record of the man's exploits.  उत्तराखण्ड न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More