रेलवे ट्रैक पर मिला एलपीजी गैस सिलेंडर, बड़ा हादसा होने से बचा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 

खबर सच है संवाददाता 

 
हरिद्वार। यहां शनिवार को रुड़की के समीप ढंडेरा रेलवे स्टेशन से थोड़ा आगे रेलवे ट्रैक पर एलपीजी गैस सिलेंडर पड़ा मिला। उस वक्त मालगाड़ी उधर से गुजर रही थी। लोको पायलट की सूझ बुझ से टली बड़ी दुर्घटना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास भूछड़ी रेलवे से करीब 300 मीटर आगे शनिवार  सुबह 06:35 बजे, एक मालगाड़ी (BCNHL/32849) के लोको पायलट ने रुड़की के स्टेशन मास्टर को सूचित किया कि लंढौरा और ढंढेरा के बीच किमी 1553/01 पर ट्रैक पर एक सिलेंडर मिला है। रेलवे अफसरों के मुताबिक, जिस जगह पर गैस सिलिंडर मिला, वहां पर रेलवे पटरी के एक ओर सैन्य एरिया की दीवार है। मौके पर पहुंची रेलवे की टीम के कर्मी ने सिलिंडर उठाया तो वह खाली था, जिसे स्टेशन मास्टर ढंडेरा ने अपनी सुपुर्दगी में रख लिया। रुड़की रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलिंडर मिलने से तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि यह कोई बड़ी साजिश भी हो सकती है। जीआरपी के अधिकारी साजिश से इनकार कर रहे हैं और मामले की गंभीरता से जांच करने की भी बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news LPG gas cylinder found lying LPG gas cylinder found on railway track major accident averted Railway Track uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More