28 अगस्त को होगा मां नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ, सभी तैयारियां पूर्ण  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा के तत्वावधान में मां नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ 28 अगस्त से होगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट करेंगे।

सभा भवन में पत्रकारों से बातचीत में पदाधिकारियों ने बताया कि 28 अगस्त की अपराह्न में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद भक्तों का दल कदली वृक्ष लेने चोपड़ा गांव (ज्योलीकोट) जाएगा। कदली वृक्ष 29 अगस्त को नैनीताल लाए जाएंगे। उसी दिन नगर भ्रमण और धार्मिक-सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम के पास कुबेर पर्वत पर टूटा हिमखंड 

30 अगस्त को मां नन्दा-सुनन्दा की मूर्तियों का निर्माण होगा,जबकि 31 अगस्त को नंदाष्टमी का मुख्य पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव पांच सितम्बर तक चलेगा। अंतिम दिन मां नन्दा-सुनन्दा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस वर्ष महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पिथौरागढ़ से लखिया भूत का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। सभा पदाधिकारियों ने महोत्सव को भव्य बनाने में प्रशासन और जिलाधिकारी नैनीताल के सहयोग के लिए आभार जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 28 अगस्त को होगा शुभारंभ all preparations complete Ma Nanda Devi Festival will be inaugurated on 28 August nainital news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज नैनीताल न्यूज मां नन्दा देवी महोत्सव

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  भवाली स्थित कैंचींधाम के समीप गोली […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिली युवती की अधजली लाश  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।  जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था।  स्थानीय लोगों की शनिवार को […]

Read More