दोस्त को शराब पिलाकर बनाया अश्लील वीडियों, फिर ब्लैकमेल कर मांगने लगे रुपये

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के स्टेंजा लिविंग हॉस्टल में सहपाठियों ने एक छात्र को पहले शराब पिलाई फिर उसे नग्न कर वीडियो बना लिया। इसके बाद तीन छात्रों ने ब्लैकमेल कर 60 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये न देने पर मारपीट भी की। शिकायत पर पुलिस ने मारपीट और ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी छात्र हॉस्टल से भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सभी छात्र बिधौली स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में बीबीए की पढ़ाई करते हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

इंस्पेक्टर प्रेमनगर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार रात को अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान आकर्ष गुप्ता, सैमंजय अंटोनी और जेरमी मलिक नाम के छात्र आए। उन्होंने शराब पीने के लिए कहा तो उसने पी ली। आरोप है कि इसके बाद तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। साथ ही उसे नग्न कर दिया और वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि तीनों छात्र अगले दिन वीडियो दिखाकर उसे डिलीट करने के लिए 60 हजार रुपये मांगने लगे। वह रोने लगा और रुपये देने से इन्कार कर दिया। इस पर तीनों ने उसके साथ फिर मारपीट की। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आकर्ष गुप्ता (बीबीए प्रथम वर्ष) निवासी पटना, बिहार, जेरमी मलिक (बीबीए द्वितीय वर्ष) निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल और सैमंजय अंटोनी (बीबीए द्वितीय वर्ष) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल पीड़ित काफी डरा हुआ है। उसने बातचीत में सिर्फ मारपीट और ब्लैकमेलिंग की बात कही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Made obscene video after getting friend drunk then started blackmailing and asking for money Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More