प्यार में पागल तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिल कर दी पति की हत्या

ख़बर शेयर करें -

  

खब्त सच है संवाददाता

गुरुग्राम। तीन बच्चों की मां के सिर प्यार का भूत ऐसा सवार हुआ कि वो अपने सुहाग तक को मिटाने के लिए आमदा हो गई। पति की हत्या में उसने अपने प्रेमी की मदद ली और दोनों ने पल भर में मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।

हत्या का ये मामला बादशाहपुर का है, जहां एक टेलर की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 26 जून की दोपहर को मिलकर मधुसूदन की हत्या कर दी थी और घर का सामान बिखेर दिया था ताकि पुलिस को लगे कि किसी ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो मृतक की पत्नी पर शक की सुई घूमी। इसके बाद जब पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ती रही और मृतक की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी वारदात का खुलासा कर दिया। उसने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह आए दिन पति के साथ होने वाली घरेलू कलह से परेशान थी, इसलिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी एक दूसरे को एक साल से जानते थे। दोनों बादशाहपुर के एक निजी स्कूल में टीचर हैं। यहां दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने मधुसूदन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 26 जून को जब मधुसूदन घर पर अकेला था तो उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन करके बुला लिया जो छाते में हथियार छिपाकर लाया और पहले मधुसूदन के सिर पर वार किया और उसके बाद गला काटकर हत्या कर दी। शक की सुई उनकी तरफ न घूमे इसलिए दोनों ने घर का सामान भी बिखेर दिया ताकि पुलिस को लगे की लूट के इरादे से किसी ने वारदात को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि मामले में फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। यहां से आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news gurugram news Madly in love murder story the mother of three children killed her husband with the help of her lover

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More