कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी शैलजा ने भुवनेश खर्कवाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई। लंबे समय से भाजपा संगठन में उपेक्षा महसूस कर रहे खर्कवाल के कांग्रेस में शामिल होने को कोटद्वार की राजनीति में अहम घटना क्रम माना जा रहा है। खर्कवाल के इस कदम से क्षेत्र में उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा -  प्रमोद तिवारी  

चुनाव से पहले दल-बदल और जोड़तोड़ की राजनीति और इसी बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लेना कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका है। 

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

भुवनेश खर्कवाल वर्ष 1995-96 में भाजपा से जुड़े थे। इससे पहले वर्ष 1983 में 23 वर्ष की उम्र में वह ग्राम प्रधान चुने गए थे। वर्ष 1988 से 1996 तक उन्होंने दुगड्डा विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। वह दो बार जिला पंचायत पौड़ी के सदस्य भी रह चुके हैं।

वर्ष 2002 में खर्कवाल ने कोटद्वार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उन्हें करीब 10 हजार मत मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे थे। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस मे शामिल होना आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वहीं, उनके दल बदलने के बाद कोटद्वार क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबले को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report 31 साल पुराना भाजपाई BJP को बड़ा झटका Devbhoomi News Hindi News kotdwar news Major setback for the BJP in Kotdwar! A 31-year-old association has ended as veteran leader Bhuvnesh Kharkwal joins the Congress News from the hills News From the Pahad Political News: Major setback for the BJP; veteran BJP leader Bhuvnesh Kharkwal—associated with the party for 31 years—has severed ties and joined the Congress uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोटद्वार न्यूज थामा कांग्रेस का हाथ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल भाजपाई दिग्गज रिश्ता तोड़ कांग्रेस में शामिल राजनीतिक खबर

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार […]

Read More