हल्द्वानी। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद तथा आईआरसीटीसी द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के विभिन्न प्रमुख एवं अल्पज्ञात स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखंड एक्सप्रेस नामक एक विशेष पर्यटक ट्रेन शुरू की गयी है, जिसकी अब तक 03 यात्राओं का सफलता पूवर्क संचालन किया जा चुका है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बंगलौर से 153 यात्रियों के साथ संचालित मानसखण्ड एक्सप्रेस नामक 3AC ट्रेन के लालकुआँ रेलवे स्टेशन पहुँची।
सचिव पर्यटन/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुर्वे , उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बताया कि पहले तीन चरणों में सचालित मानसखण्ड एक्सप्रेस की अपार सफलता को देखते हुए चौथे चरण में यह एक्सप्रेस 22 अगस्त को बंगलौर से 153 यात्रियों/पर्यटकों को लेकर नैनीताल के लालकुआँ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। 10 रातें / 11 दिनों की इस यात्रा में सभी पर्यटक कुमाँऊ क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों यथा कसार देवी,कटारमल, कैंचीधाम, चित्तई गोलू मन्दिर, जागेश्वर धाम, रानीखेत, भीमताल, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर के बाघनाथ, बागेश्वर, कौसानी आदि का भ्रमण करेंगे। साथ ही ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जायेगें। दिनांक 25 अगस्त को 153 यात्रीयों ने नैनीताल नगर में स्थित मॉ नयना देवी मन्दिर में पूजा अर्चना कर नैनीताल नगर के विभिन्न पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया, जिससे सभी यात्रीयों में उत्साह देखा गया। गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों को बढ़ावा दिये जाने एवं उनके प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 03 अक्टूबर को मुम्बई से हरिद्वार/ऋषिकेश के लिए बद्री-केदार, कार्तिक स्वामी, एक्सप्रेस का संचालन किया जायेगा। राज्य के विभिन्न प्रमुख पर्यटक स्थलों के अतिरिक्त विभिन्न अल्पज्ञात पर्यटक स्थलों के प्रचार-प्रसार हेतु उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद् की यह अनूठी पहल है, जिसमें पर्यटक ट्रेन के माध्यम से राज्य के अल्प ज्ञात स्थलों में पर्यटन को बढावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]