बारातियों से भरी इको कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से वाहन सवार कई लोग हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चमोली। यहां गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-06, धुनारघाट के पास बारातियों से भरी एक इको कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

 

रविवार दोपहर यह हादसा उस समय हुआ जब धुनारघाट के पास एक बस और इको वाहन पास लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से से टकराकर इको वाहन करीब 30 मीटर गहरी ढलान में गिर गया। वाहन में ड्राइवर सहित कुल 8 बाराती सवार थे, जो सभी घायल हुए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अर्जुन रावत ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद ड्राइवर सहित 6 घायलों की स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल दो बाराती पूजा और कविता को बेहतर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news chamoli news Eco car full of wedding guests met with an accident and fell into a deep ditch Many people in the vehicle were injured when an Eco car full of wedding guests met with an accident and fell into a deep ditch many people in the vehicle were injured when the car fell into the ditch uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कार के खाई में गिरने से वाहन सवार कई लोग हुए घायल कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी गहरी खाई में चमोली न्यूज दुर्घटना न्यूज बारातियों से भरी इको कार

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More