पेड़ से लटका मिला विवाहिता का शव, मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लोहाघाट।  चंपावत जिले के लोहाघाट शहर के अंतर्गत बाराकोट विकास खंड के पोखरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर काफल के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे स्वजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका का शव शुक्रवार की रात नौ बजे करीब घर से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर स्थानीय लोगो ने  दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका हुआ देखा, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत लोहाघाट पुलिस को दी। एसआई अंजू यादव और गोविंद सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को फंदे से निकाला और उसे अपने कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के भेजा। उप जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. जुनैद कमर, डा. रवींद्र बोहरा द्वारा शव का पोस्टमार्टम किये जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

बताते चलें कि मृतका का छह साल का एक बच्चा है। ग्रामीणों के अनुसार मृतका का पति प्रकाश सिंह अधिकारी महाराष्ट्र में प्राइवेट नौकरी करता है और शुक्रवार को ही औरंगाबाद पुणे से छुट्टी पर घर आया था। इधर मृतका के पिता कुंदन सिंह माहरा ने पुलिस में तहरीर सौंपकर सुषमा के पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। कहा कि उसकी पुत्री सरिता उर्फ सुषमा का विवाह मार्च 2014 में बाराकोट निवासी प्रकाश सिंह अधिकारी पुत्र प्रह्लाद सिंह अधिकारी के साथ हुआ था। जो शुक्रवार की सुबह घर पहुंचा था और सुषमा के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी सुषमा ने व्हाटसएप के जरिए अपनी छोटी बहनों को दी थी। तहरीर में कहा है कि मारपीट के बाद सुषमा ने रात आठ बजे आत्म हत्या कर ली। थानाध्यक्ष जसवीर चौहान ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के बाद उसके पति प्रकाश सिंह अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।  

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना : हादसे में नौ श्रमिकों की मौत जबकि छह अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news crime news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More