नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर सर्राफ को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

खटीमा। यहां झनकट के देवरी गांव में मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने दुकान में घुसकर सर्राफ को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल सर्राफ को बरेली के भोजीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

नानकमत्ता निवासी रमेश रस्तोगी की देवरी की शिवा मार्केट में आराधना ज्वेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह अपनी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। तभी अचानक दो नकाबपोश युवक बाइक से पहुंचे और दुकान में घुसकर उन पर फायरिंग कर दी। रमेश की गर्दन पर दो गोली लगीं। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इसी बीच दोनों नकाबपोश युवक बाइक से फरार हो गए। व्यापारियों ने घायल रमेश को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बरेली के भोजीपुरा अस्पताल लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी वीर सिंह ने कहा कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news he died during treatment Khatima news Masked youth entered the shop and shot the moneylender US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More