मेयर गजराज ने किए प्राधिकरण की बदलती कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मेयर गजराज बिष्ट की तीखी प्रतिक्रिया के बाद जिला विकास प्राधिकरण की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मेयर ने तीखी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि “प्राधिकरण की भूमिकाएं और फैसले इतने विरोधाभासी कैसे हो सकते हैं कि चार दिन पहले तक वैध बताया गया निर्माण अचानक खबर छपते ही अवैध घोषित हो गया?”

ज्ञात हो कि स्थानीय पत्रकार दीपक अधिकारी पर बिल्डरों द्वारा जानलेवा हमला प्रकरण में प्राधिकरण पहले यह दावा कर रहा था कि संबंधित निर्माण का नक्शा विधिवत पास है। लेकिन जैसे ही मामला सुर्खियों में आया, प्राधिकरण का रुख पूरी तरह बदल गया और अब वही निर्माण ‘अवैध’ बताकर प्रशासनिक कार्रवाई की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

मेयर ने इस विरोधाभास को गंभीर चिंतन का विषय बताते हुए कहा कि यह स्पष्ट करता है कि प्राधिकरण के निर्णय किसी ठोस नियम के आधार पर नहीं, बल्कि ‘प्रभावों और दबावों’ के आधार पर लिए जा रहे हैं। सवाल करते हुए पूछ लिया कि “अगर निर्माण नक्शा चार दिन पहले तक पास था तो खबर उजागर होते ही उसमें अवैधता कैसे पैदा हो गई? क्या अवैधता खबर से पैदा होती है या प्राधिकरण की ढीली कार्यप्रणाली से?” साथ ही पत्रकार दीपक पर हमले को मेयर ने लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया और कहा कि जिम्मेदार संस्थाओं को निष्पक्षता के साथ काम करना होगा, वरना इसका गलत संदेश समाज में जाएगा। शहर के लोगों में भी इस पूरे घटनाक्रम को लेकर नाराजगी है। आम जनता का कहना है कि यदि प्राधिकरण के दस्तावेज और निर्णयों पर भरोसा नहीं किया जा सके, तो निर्माण कार्यों की पारदर्शिता कैसे बनी रहेगी?    (साभार)

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani Mayor Gajraj Singh Bisht raised sharp questions on the changing working style of the authority Haldwani news Mayor Gajraj raised sharp questions on the changing working style of the authority uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज प्राधिकरण की बदलती कार्यप्रणाली पर किए तीखे सवाल हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More