अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई – महापौर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की मंगलवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 20 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के साथ सभी प्रस्ताओं को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

बैठक में पार्षदों ने यह मुद्दा उठाया कि कुछ पर्यावरण मित्र सफाई के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं और बैनी सेना के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से यूजर चार्ज लिया जा रहा है, जिससे आम जनता असुविधा का सामना कर रही है।इस पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिक किसी भी प्रकार का यूजर चार्ज केवल अधिकृत बैनी सेना को ही दें व विधिवत रसीद अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने निगम प्रशासन को अवैध वसूली करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के बावजूद यदि कार्यस्थल पर नहीं पाई गई, तो संबंधित माह के पार्षद द्वारा उपस्थिति प्रमाणित किए बिना उनका वेतन नहीं दिया जाएगा। महापौर ने निर्देश दिए कि हल्द्वानी शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारने और हर घर तक कूड़ा वाहन की नियमित पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को एक माह का समय दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आंगन से उठी मासूम की चीख, गुलदार के हमले ने परिवार की खुशियां छीनीं  

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के दौरान प्रमुख प्रस्तावों में शामिल हैं, राजपुरा में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, नगर निगम की दुकानों के किराए में वृद्धि, फ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना, जजी कोर्ट के समीप आंचल मिल्क कैफे की स्थापना, यूजर चार्ज में वृद्धि, स्वान पशु बंध्याकरण कार्यक्रम के तहत 10,000 आवारा पशुओं का बंध्याकरण और जेसीबी मशीन की खरीद।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

इसके अतिरिक्त, बैठक में इंडियन गैस वितरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई, जिस पर महापौर ने संबंधित प्रतिनिधि को तलब कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तोलिया, सहायक लेखाधिकारी, कर अधीक्षक सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Directives from Mayor Gajraj Bisht Haldwani Mayor's Warning Haldwani news Strict Action Against Employees Engaging in Illegal Extortion – Mayor Strict Action Against Illegal Extortion uttarakhand news अवैध वसूली के खिलाफ सख्त कार्रवाई उत्तराखण्ड न्यूज महापौर गजराज बिष्ट के निर्देश महापौर हल्द्वानी की चेतावनी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More