देहरादून। एमबीबीएस छात्र ने पत्नी के साथ मिलकर इंटर कॉलेज के रिटायर प्रिंसिपल की हत्या कर दी है। वारदात के बाद दोनों फरार हैं। जबकि शव को ठिकाने लगाने में शामिल महिला के भाई और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि हत्या की वजह लेन-देन और अवैध संबंध हैं।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सात फरवरी को निधि राठौर निवासी पीठावाला, चंद्रबनी ने पिता श्यामलाल गुरुजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच में पता लगा कि लापता होने के दिन उन्होंने गीता नाम की महिला से फोन पर तीन-चार बार बात की थी।सीसीटीवी में वे किशननगर चौक होते जाते दिखे लेकिन वापस नहीं आए। पुलिस ने गीता के घर पर दबिश दी तो वह पति समेत फरार मिली। पुलिस ने गीता के मायके देवबंद, सहारनपुर उसके भाई अजय कुमार हिरासत में लिया गया। उसने बताया कि दो फरवरी को गीता ने उसे फोन पर बताया कि पति हिमांशु संग मिलकर उन्होंने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। तीन फरवरी को अजय देहरादून पहुंचा और चार फरवरी को धनराज चावला निवासी देवबंद सहारनपुर को बुलाया। दोनों मिलकर बुजुर्ग के शव को सफेद कट्टे में बांधकर कार से देवबंद ले गए और साखन की नहर में फेंक दिया। पुलिस ने अजय और धनराज को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी देहरादून के प्रतिष्ठित कॉलेज का एमबीबीएस छात्र हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश निवासी नई बस्ती, सुनहरा रोड, रुड़की और उसकी पत्नी गीता फरार है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]