खनन विभाग ने अवैध खनन भण्डारण एवं परिवहन पर कार्यवाही करते हुए लगाया एक करोड़ से अधिक का जुर्माना 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। अवैध खनन भण्डारण एवं परिवहन की रोकथाम हेतु भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा से प्राप्त निर्देशो के क्रम में नवीन सिंह जिला खान अधिकारी देहरादून के नेतृत्व में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग जनपद देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा जनपद देहरादून के तहसील विकासनगर के ग्राम कैचीवाला, अब्दुल्लापुर, करीमपुर व सेन्ट्रल होपटाउन क्षेत्रान्तर्गत स्वीकृत / संचालित स्टोन क्रेशर व स्क्रीनिंग प्लान्ट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्लान्ट परिसर में भण्डारित उपखनिज की मात्रा एवं ई- रवन्ना पोर्टल पर उपलब्ध उपखनिज की मात्रा में भिन्नता होने के कारण क्रमशः मै० एन एस डवलपर्स पर 44 लाख सात हजार, मै० देव भूमि स्टोन क्रेशर कुल नौ लाख आठ हजार, पछवादून स्टोन क्रेशर से 13 लाख नौ हजार, बालाजी स्टोन एग्रीगगेट्स 13 लाख आठ हजार, ए आर के एसोसिएट से 32 लाख चौतीस हजार नौ सौ पाँच तथा मै० सांई स्क्रीनिंग प्लान्ट 26 लाख 75 हजार जुर्माना लगाया। इस प्रकार उक्त स्टोन क्रेशरो / स्क्रीनिंग प्लान्टो पर एक करोड 48 लाख 44 हजार एक सौ पैतीस मात्र की धनराशि का जुर्माना लगाया गया है।
 
टीम में राहुल नेगी खान निरीक्षक, कुमारी शबीना नाज सर्वेक्षक, कुमेर सलाल, योगेश सिंह रावत सहायक खनिज पर्यवेक्षक, अनुसेवक आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त ऐवर्थ्य शाह के नेतृत्व में निदेशालय स्तर पर गठित प्रर्वतन दल एवं जनपद की टीम द्वारा भी जनपद के विभिन्न क्षेत्रो में छापेमारी की गयी है, जिसमें अवैध खनन / परिवहन में लिप्त 07 वाहनो को सीज किया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news fine of more than one crore Illegal mining storage and transportation imposed a fine of more than one crore mining department uttarakhand news while taking action on illegal mining storage and transportation

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की […]

Read More