कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री बिगड़ी मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत, बैठक छोड़कर पहुंचे अस्पताल 

ख़बर शेयर करें -
  
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। कैबिनेट बैठक के दौरान मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत बिगड़ गई। वह बैठक छोड़कर तुंरत अस्पताल पहुंचे। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम धामी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हुई। तभी अचानक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल बैठक छोड़कर बाहर निकल गए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि मंत्री सुबोध उनियाल की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें बैठक छोड़कर जाना पड़ा। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की बुधवार सुबह तबीयत खराब हो गई। इसके बाद निजी कार से उनको दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया। करीब एक घंटे बाद हालत में सुधार होने की पर उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इमरजेंसी प्रभारी डॉक्टर एनएस बिष्ट के अनुसार कैबिनेट मंत्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सूचना पर दून अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर सत्यबली,वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमर उपाध्याय इमरजेंसी में पहुंच गए। उनकी हृदय और स्वांस संबंधित जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सीय परामर्श देकर इमरजेंसी से उनको छुट्टी दे दी गई। डॉ बिष्ट के अनुसार उनके गले में हल्का संक्रमण पाया गया है। अब उनकी हालत बेहतर है। हालांकि अस्पताल के बाद वह फिर कैबिनेट बैठक में पहुंच गए हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बिजली चोरी पर बड़ा छापा : पकड़े गए 108 लोगो के साथ ही एक भाजपा नेत्री का नाम भी चर्चा में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news During the Cabinet meeting left the meeting and reached hospital Minister Subodh Uniyal's health deteriorated reached hospital uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More
उत्तराखण्ड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]

Read More