विवाह से पूर्व नाबालिग दुल्हन को सुरक्षित स्थान पहुंचा प्रशासन ने रोका बाल विवाह  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रप्रयाग।रुद्रप्रयाग जनपद में प्रशासन की सक्रियता ने बाल विवाह के अंतर्गत  बालिका को वधू बनने से रोक दिया गया।  जखोली के एक गांव में रात को बारात भी पहुंच गई थी, किंतु इससे पहले प्रशासन के निर्देशों पर संबंधित विभागों ने नाबालिग दुल्हन को ही सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। 

 

बीते दिन अपराह्न करीब 3 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना मिली कि जखोली ब्लॉक के ग्राम जखनोली में एक नाबालिग लड़की की शादी होने जा रही है। बारात पौड़ी जिले के कोटद्वार से पहुंचने गांव पहुंचने वाली है। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक सुरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र को दी। डॉ. मिश्र के निर्देशन में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला बाल कल्याण समिति की संयुक्त टीम गठित की गई जबकि पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

टीम शाम करीब 7 बजे पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और सख्ती से कार्रवाई करते हुए बाल विवाह को रुकवा दिया। बताया गया कि ग्राम रामणी, पोस्ट स्यालिंगा कोटद्वार, पौड़ी से आई बारात को रात करीब 10 बजे बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

टीम ने दोनों पक्षों को स्पष्ट चेतावनी दी कि बालिग होने से पहले विवाह कराने की किसी भी कोशिश पर संबंधित पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। करीब तीन घंटे की काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने लिखित सहमति दी कि बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बादही की जाएगी। चाइल्ड हेल्पलाइन से परियोजना समन्वयक सुरेंद्र रावत, जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी अरविंद सिंह, जिला बाल कल्याण समिति से सदस्य गीता मलासी व पूजा त्रिवेदी तथा पुलिस विभाग से सोमवीर सिंह, संतोष गुसाई और अनिल सिंह शामिल थे।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Before the marriage Child Marriage Child marriage stopped due to the activeness of the administration rudraprayag news the administration took the minor bride to a safe place and stopped the child marriage uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज प्रशासन की सक्रियता से रुका बाल विवाह बाल विवाह रुद्रप्रयाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More