बौर नदी में उतराते मिले मानव अंग की लापता चल रही जोगेंद्र कौर के रूप में हुई शिनाख्त  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

बाजपुर। केलाखेड़ा की बौर नदी में उतराते मिले मानव अंग लापता चल रही जोगेंद्र कौर के ही थे। मृतका की पुत्री ने एक पैर में रसौली की गांठ और मौके पर मिले सलवार के आधार पर मृतका के अंगों की शिनाख्त की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

बीते बुधवार को पुलिस को केलाखेड़ा के रंपुरा काजी स्थित बौर नदी से दो अलग-अलग स्थानों से मानव अंग बरामद हुए थे। कटे अंगों के कारण यह पता कर पाना मुश्किल था कि किस व्यक्ति की हत्या कर मानव अंग वहां फेंके गए हैं। उधर, गांव से जोगेंद्र कौर लापता चल रही थी। लोग कटे अंग उसी के होने की आशंका जता रहे थे। देर शाम जोगेंद्र कौर की पुत्री सोनम कौर देवबंद (सहारनपुर ) से केलाखेड़ा पहुंचीं। उसने बताया कि उसकी मां केलाखेड़ा के ग्राम रंपुरा काजी में अकेले रहती थी। गुमशुदगी की सूचना पाकर वह केलाखेड़ा आई है। सोनम ने नदी में मिले अवशेष की शिनाख्त अपनी मां के पैर के रूप में की। उसके एक पैर में रसौली की गांठ थी। मौके पर जोगेंद्र कौर का सलवार भी मिला है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। बौर नदी में गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कुछ मानव अंग के अवशेष हाथ लगे हैं। ये अवशेष सिर से संबंधित बताये जा रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस को नदी के पास से ही एक कुल्हाड़ी भी मिली है। माना जा रहा है कि इसी कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर को अंजाम दिया गया होगा। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर रही है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस कातिल के बहुत करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। वहीं लापता हुई जोगेंद्र कौर की पुत्री सोनम कौर की शिकायत को सच मानें तो बरामद हुए मानव अंग में से दो टांगें उसकी माता की हैं तो वहीं तीसरा पैर किसका है, यह सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि यह तीसरा पैर भी जोगेंद्र के एक रिश्तेदार का हो सकता है। वह भी पिछले दो दिनों से गायब बताया जा रहा है। ग्राम रंपुरा काजी में बौर नदी में मानव अवशेष मिलने के मामले में पुलिस 40 घंटे बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस अभी सिर्फ हवा में ही हाथ पैर मारती दिख रही है।मृतकों के शेष अवशेषों की तलाश में जल पुलिस, एसओजी और आसपास के थाना क्षेत्र की पुलिस को लगाया हुआ है। वहीं पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bajpur nwes Missing human organ found immersed in Baur river identified as Jogendra Kaur US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More