हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने आज होटल सौरभ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाहियों को एकपक्षीय, तानाशाही और आमजनविरोधी करार दिया।
उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय से प्रशासन द्वारा आम नागरिकों के मकानों पर प्रशासन बुरी नज़र डाल रहा है। इन कार्यवाहियों के चलते कई परिवारों पर डर का माहौल बना हुआ है, जिनमें से अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई कानून और व्यवस्था के नाम पर अराजकता को बढ़ावा दे रही है, जो किसी भी संवैधानिक शासन व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती। कानून के नाम पर गरीबों के सिर से छत छीनना अन्याय है और इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा की मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूँ की वे तुरंत इस नोटिस को वापिस करवाए और आम जनता को राहत दे। प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में पंचायत चुनावों के अचानक रद्द किए जाने के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यह फैसला जनभावनाओं की अनदेखी है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ें हैं और इनका समय पर होना जरूरी है ताकि जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। हृदयेश ने कहा कि वे इन दोनों मामलों में जनता की आवाज बनकर सामने आए हैं और हर लोकतांत्रिक मंच पर अपनी बात मजबूती से रखते रहेंगे।
इस दौरान महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी, हरीश मेहता, एन बी गुणवंत, नरेश अग्रवाल, दीप पाठक, मोहन बिष्ट, मुकुल बल्यूटिया, सुहैल अहमद सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, सतनाम सिंह, जाकिर हुसैन, गिरीश पांडे, मलय बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]