हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज नैनीताल रोड स्थित एक होटल में स्वागत समारोह आयोजित करते हुए सभी नव निर्वाचित पार्षदों का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी पार्षदों से मिलकर उनके कार्यों की सराहना करने के साथ ही आगामी समय में एकजुट होकर शहर के समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। कहा कि पार्षदों की कठिन मेहनत और समर्पण से ही क्षेत्र मेंविकास संभव है। उन्होंने इस कार्यक्रम को पार्षदों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर बताते हुए कहा कि जब सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, तो शहर के विकास में गति मिलेगी और जनता को अधिक लाभ होगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, एन बी गुणवंत, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, सुहैल सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षद निर्मला तिवारी, नीमा भट्, मुकुल ब्ल्यूटिया, रवि जोशी, पंकज त्रिपाठी, राजेन्द्र जीना, प्रीति आर्या, भागीरथी बिष्ट, धर्मवीर शासक, सलमान सिद्दीकी, शैलेन्द्र दानू, हरगोबिंद सिंह रावत (बबलू), हेमंत शर्मा, मो. गुफरान, मो. राशिद, शहाजहां बेगम, इकराम अंसारी, मो. शरीफ, रोहित प्रकाश, इमरान खान, नदीम सैफी, ज़कारिया पठान, समीर अंसारी, शकील सलमानी, नसरीन जहां, नवीन पांडे, रेनू टम्टा सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काशीपुर। मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर ठग ने ऊर्जा निगम के अवर अभियंता (जेई) के बैंक खाते से चार लाख उड़ा लिए। खाते का बैलेंस चेक करने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। यहां संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से एक दोष सिद्ध कैदी तड़के फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार गिनती के दौरान कैदी पवन सैनी, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), गायब मिला। उसकी झोपड़ी की तलाशी ली गई, लेकिन वह […]