विधायक सुमित हृदयेश ने किया नव निर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज नैनीताल रोड स्थित एक होटल में स्वागत समारोह आयोजित करते हुए सभी नव निर्वाचित पार्षदों का माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 
 
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने सभी पार्षदों से मिलकर उनके कार्यों की सराहना करने के साथ ही आगामी समय में एकजुट होकर शहर के समग्र विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। कहा कि पार्षदों की कठिन मेहनत और समर्पण से ही क्षेत्र मेंविकास संभव है। उन्होंने इस कार्यक्रम को पार्षदों के बीच समन्वय और सहयोग को बढ़ाने का एक बेहतरीन अवसर बताते हुए कहा कि जब सभी पार्षद मिलकर काम करेंगे, तो शहर के विकास में गति मिलेगी और जनता को अधिक लाभ होगा।
 
 
कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, एन बी गुणवंत, हरीश मेहता, हेमंत बगड़वाल, खीमानन्द पांडे, सुहैल सिद्दीकी, बहादुर सिंह बिष्ट, मलय बिष्ट भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर नव निर्वाचित पार्षद निर्मला तिवारी, नीमा भट्, मुकुल ब्ल्यूटिया, रवि जोशी, पंकज त्रिपाठी, राजेन्द्र जीना, प्रीति आर्या, भागीरथी बिष्ट, धर्मवीर शासक, सलमान सिद्दीकी, शैलेन्द्र दानू, हरगोबिंद सिंह रावत (बबलू), हेमंत शर्मा, मो. गुफरान, मो. राशिद, शहाजहां बेगम, इकराम अंसारी, मो. शरीफ, रोहित प्रकाश, इमरान खान, नदीम सैफी, ज़कारिया पठान, समीर अंसारी, शकील सलमानी, नसरीन जहां, नवीन पांडे, रेनू टम्टा सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news MLA Sumit Hridayesh welcomed and honored the newly elected councilors uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More