विधायक सुमित ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले में हस्तक्षेप की मांग की  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


देहरादून। हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। 

सुमित हृदयेश का कहना है कि नैनीताल हाईकोर्ट में रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण का मामला विचाराधीन है, इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नगर निगम हल्द्वानी, राजस्व विभाग एवं रेलवे को संयुक्त रूप से सीमांकन कर अपनी रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही थी, अब रेलवे नगर निगम और राजस्व विभाग संयुक्त रुप से सीमांकन किए बगैर जो नक्शा पेश किया गया है। उसमें नजूल एवं राजस्व की भूमि को भी सम्मिलित कर दिया है, जिसमें 20 से अधिक सरकारी एवं निजी विद्यालय, मंदिर, मस्जिद सरकार द्वारा बनाए गए है। 

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा कई निजी संपत्तियों को रेलवे अपनी भूमि बता रहा है जो कि राज्य सरकार उस भूमि में निवास कर रहे राज्य के निवासियों के मौलिक अधिकारों का हनन है, सुमित का कहना है कि उनकी स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश ने रेलवे अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट से स्टे दिलाकर क्षेत्र के लोगों को राहत दिलवाई थी, इसके बाद राजस्व विभाग, नगर निगम अपनी जमीन का चिन्हीकरण ठीक तरीके से नहीं कर पाया, ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षेत्र के हजारों लोगों के बेघर होने का हवाला दिया। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस पूरे मामले में स्वयं हस्तक्षेप करते हुए रेलवे, नगर निगम, राजस्व विभाग को संयुक्त रुप से तत्काल सीमांकन करने के आदेश जारी करने चाहिए 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More