जिगरी दोस्ती में पैसा बना कत्ल का कारण, अब हिस्ट्रीशीटर के कातिल दोस्त भी आये पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। तीन दिन पूर्व उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र के बहरा वजीर गांव में दुकान के बाहर दो बाइक सवार युवकों जसवीर सिंह उर्फ पिच्चू की गोली मार कर हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। जिन्हें पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे लेनदेन की बात सामने आई है।

बताते चलें कि 5 अगस्त की रात गदरपुर थाना क्षेत्र में युवक की दुकान के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका रविवार (आज) खुलासा करते हुए एसएसपी उधमसिंह नगर ने बताया कि मृतक जसवीर सिंह, आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और प्रदीप सिंह निवासी रोशनपुर गदरपुर तीनों अच्छे दोस्त थे। कुछ समय पूर्व जसवीर से पैसों की लेन देने को लेकर उनका विवाद हो गया था। पांच अगस्त को भी वहां उसी बात को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी दोनों के बीच गहमागहमी शुरू हो गई। इस दौरान उन्होंने जसवीर सिंह पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगो द्वारा जसवीर को अस्पताल ले गए जहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनो ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद आज टीम ने दोनो आरोपियों को गदरपुर के डलपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल दो तमंचे और बाइक भी बरामद कर ली गई है। मृतक पर थाना गदरपुर में 7 अपराधिक मुकदमे दर्ज थे। आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसएसपी ने मामले का 24 घंटो में खुलासा करने को लेकर टीम को पांच हजार का इनाम और गुड़ इंट्री देनी की घोषणा की है।  

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Gadarpur news Money became the reason for the murder in close friendship now the murderer friend of the history sheeter also came in the custody of the police rudrpur news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More