22 राज्यों तक पहुंचा मानसून: पांच जुलाई तक बाकी राज्यों में भी देगा दस्तक

ख़बर शेयर करें -

 

 
खबर सच है संवाददाता 
 

नई दिल्ली/देहरादून/नैनीताल। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के साथ जहां देश के कुछ हिस्सों में बारिश तबाही मचा रही है वहीं कुछ राज्यों में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अब तक देश के 22 राज्यों में पहुंच चुके मानसून के चलते जहां पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जमकर बरसात हो रही है, वहीं कुछ राज्य अब भी गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों में भी दस्तक देगा। 

 
मौसम विभाग के अनुसार 28 जून को असम और मेघालय में कहीं – कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्से और उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।
 
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भीषण उमस और लू का प्रकोप अभी जारी रहने की संभावना है।

 

देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में एक-दो दिन के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, और उत्तराखंड और 27-30 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।वहीं, 2 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कही बारिश हो सकती है। इसके अलावा 29 जून से 3 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि पूर्वी भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार में लगभग सभी स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा बिहार में 28 जून से 3 जुलाई के दौरान आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report dehradun news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News Monsoon reaches 22 states; set to arrive in the remaining states by July 5 nainital news new delhi news News from the hills News From the Pahad Weather news

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More