प्रयागराज महाकुंभ के लिए ट्रेन पकड़ने को लेकर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत के साथ ही 12 से अधिक लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नई दिल्ली। यहां रेलवे स्टेशन में शनिवार रात 9:30 बजे प्रयागराज महाकुंभ के लिए ट्रेन पकड़ने को लेकर अचानक से यात्रियों कीभीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते कुछ ही देर में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को दिल्ली अलग-अलग अस्पातलों में भर्ती कराया गया है।

आम दिनों की तरह ही शनिवार को भी यात्री अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए आए थे। किसी को अपने घर जाना था तो कोई महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आया था। हर कोई प्लेटफॉर्म पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहा था। तभी रात 9:30 बजे अचानक प्लेटफार्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते कुछ ही देर में भगदड़ मचने के साथ ही हर जगह से चीखने की आवाजे आने लगी, हर कोई बस अपनी जान बचाने के लिए भाग रहा था। अफरातफरी का माहौल कई देर तक बना रहा। रात 10 बजे हुई इस भगदड़ में कम से कम 3 मासूमों सहित 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।घायलो को दिल्ली के अलग-अलग अस्पातलों में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रेलवे ने मृतकों के परिवार वालों के 10-10 लाख रूपये, गंभीप रुप से घायल हुए लोगों को 2.5 लाख रुपये और सामान्य घायल को 1लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात हुई भगदड़ में मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट कर घायलों के जल्द ही स्वस्थ होने की प्रर्थना की है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं: राष्ट्रपति 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 18 people died and more than 12 were injured in a stampede to catch a train for Prayagraj Mahakumbh a stampede to catch a train left 18 people dead and more than 12 were injured Accident news new delhi news Prayagraj Mahakumbh

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More