हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास बीती तड़के एक कार के पेड़ से टकराने के बाद भीषण सड़क हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह तड़के 2 से 3 बजे के बीच मुरादाबाद से हल्द्वानी लौट रहे परिवार की कार रामपुर रोड स्थित बेलबाबा के पास एक पेड़ से टकरा गईं, जिसमें दो लोगो की मौत के साथ ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज़ सुन आये स्थानीय लोगो ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित कर घायलो को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक शबाना और उनके बेटे की मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान बनभूलपुरा लाइन नंबर 13 निवासी शबाना (45) और उनके बेटे अब्दुल यज्जान (15) के रूप में हुई है, जबकि अब्दुल रहमान उर्फ लवी (19) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]