हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने 161 पव्वे अवैध देशी शराब गुलाब मार्का के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा नशे के ख़िलाफ़ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा बृहद हीरा किचन कॉर्नर गैस गोदाम के पास से भास्कर मौर्य पुत्र स्वर्गीय हरि शंकर मौर्य निवासी लालडाट रोड रतनपुरम कॉलोनी थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र 21 वर्ष को 161 पव्वे देशी मसालेदार शराब गुलाब मार्का के साथ गिरफ्तार करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज, कांस्टेबल रविंद्र खाती एवं कांस्टेबल सुनील आगरी शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]