नगर निगम ने रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर लगाया दो लाख रुपया जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगरनिगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस द्वारा रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट, कमलवगांजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये 02 लाख का जुर्माना किया। विदित है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलवगांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये 02 लाख का जुर्माना किया गया है जिसके लिए 07 दिन का समय दिया गया। कहा कि निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय सहित पुलिस व नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Municipal Corporation seized banned single use plastic from Reliance Smart Point and imposed a fine of two lakh rupees Reliance smart poit Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदानपुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More