पति-पत्नी के बीच हुए विवाद एवं मारपीट के दौरान बीच बचाव को आई महिला की हत्या  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

दिनेशपुर। यहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद एवं मारपीट के दौरान बीच बचाव को आई महिला की हत्या कर दी गई। घटना में दामाद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर निवासी सोनू नामक युवक और उसकी पत्नी सुरभी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। सुरभी ने इस मामले की सूचना अपने मायके को दी। कुछ ही देर में सुरभी के घरवाले सोनू के घर पहुंचे और मामूली कहासुनी तेजी से हाथापाई में बदल गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

इस दौरान सोनू की 70 वर्षीय मां संध्या बीच-बचाव के लिए आईं, लेकिन वे भी हमले की जद में आ गईं। आरोप है कि सुरभी के भाइयों ने उन्हें बेरहमी से पीटा, जिससे संध्या गंभीर रूप से घायल हो गईं।घायल संध्या को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डीआर वर्मा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जरूरी साक्ष्य जुटाए। अभी तक कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A woman who came to intervene during a fight and dispute between husband and wife was murdered a woman who came to intervene was murdered Dineshpur news Dispute and fight between husband and wife murder news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज दिनेशपुर न्यूज पति-पत्नी के बीच विवाद एवं मारपीट बीच बचाव को आई महिला की हत्या मर्डर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More