नैनीताल पुलिस ने ‘मदर्स डे’ पर बच्चे को मां से मिलाकर दिया मुस्कुराहट का उपहार

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। कहते है मां के लिए बच्चा और बच्चे के लिए मां सबसे बड़ा उपहार है। जब दुनिया ‘मदर्स डे’ सेलिब्रेट कर रही हो और एक मां का बेटा उसकी आँखों से दूर हो जाये तो क्या मां खुश रह पायेगी। ऐसा ही वाक्या यहां हल्द्वानी में हुआ। एक तरफ ‘मदर्स डे’ और दूसरी तरफ मां की सांसे उसका बच्चा खेलते-खेलते अचानक घर से गायब। लेकिन प्रशंशा के योग्य है नैनीताल पुलिस के वो कर्तब्यनिष्ठ, जिनकी तत्परता से खोया हुआ मासूम कुछ ही समय में मां की गोद तक पहुंच सका।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वीटी यादव पत्नी महेश यादव ने मंडी चौकी में जाकर प्रार्थना पत्र दिया की उनका पुत्र माहिर यादव जो मात्र 3 वर्ष का है, घर में खेलते–खेलते कही खो गया है और काफी ढूढने के बाद भी नहीं मिला है। कहीं ऐसा न हो कि वो किसी अनहोनी का शिकार हो जाएं।  मामले की गंभीरता को समझते हुए क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी के निर्देशन में  प्रभारी मंडी चौकी जगदीप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सभी सीसीटीवी को चेक करने, स्थानीय लोगों से बच्चे के बारे में पूछताछ कर तथा मुखबिरी से प्राप्त सूचना के आधार पर बच्चे को पुरानी आईटीआई हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर उनकी माता के सुपर्द करते हुए ‘मदर्स डे’ पर एक मां के चेहरे पर मुस्कान लाने का सराहनीय कार्य किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी मंडी चौकी जगदीप सिंह नेगी, कांस्टेबल अर्जुन फर्त्याल एवं दीवान नाथ शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More