अराजक तत्व के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वायरल फोटो/वीडियों शेयर न करने को नैनीताल पुलिस ने किया स्थानीय लोगों से आग्रह 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर अज्ञात युवक द्वारा दरगाह के गेट के पास अन्य झंडा लगा दिये जाने सम्बन्धी वीडियो वायरल के बाद नैनीताल पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए स्थानीय लोगों से उक्त वीडियो/पोस्ट को शेयर न करने का आग्रह करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त वीडियो को पोस्ट/शेयर कर लोगों को भड़काने आदि का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

बताते चलें कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कल काठगोदाम स्थित दरगाह में अज्ञात युवक द्वारा दरगाह के गेट के पास अन्य झंडा लगा दिये जाने सम्बन्धी वीडियो वायरल हो रहा था। उक्त संबंध में तत्काल पुलिस द्वारा झंडे/ध्वज को हटाने के साथ ही उक्त ब्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कड़ी कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ कर दी हैं। वही स्थानीय लोगों से नैनीताल पुलिस ने निवेदन करते हुए कहा है कि उक्त वायरल वीडियो/पोस्ट को शेयर न करे। जनपद की सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा उक्त वीडियो को पोस्ट/शेयर कर लोगों को भड़काने आदि का प्रयास किया जाता है तो उसके विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More