नशे के खिलाफ नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 102 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जनपद को नशा मुक्त बनाने एवं होली के पर्व को ध्यान में रखते हुये समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में होली के पर्व पर नशे की तस्करी के विरूद्व प्रभावी चैकिंग अभियान के दौरान प्रभारी एसओजी प्रभारी नैनीताल एवं उप निरीक्षक चौकी प्रभारी हीरानगर व एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को एसओजी प्रभारी नैनीताल राजवीर सिंह नेगी एंव उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी हीरानगर, कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम के द्वारा होटल मिनी पैराडाईज रैस्टोरेन्ट वर्क शॉप लाईन हल्द्वानी से दो अभियुक्तों राजा पुत्र गुलाब सिंह निवासी अहमदनगर पो0 बिटोरा नई बस्ती फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 24 वर्ष, एवं रविन्द्र कुमार पुत्र छरिराम निवासी सराय नई बस्ती वार्ड न0 07 थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष के द्वारा 101.07 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा अपराध संख्या 114/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि आगामी त्याहौरी सीजन के कारण स्मैक की मांग अधिक होने पर स्मैक को कम दामों में खरीद कर ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफ कमाना था। 

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी हीरानगर, एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, हेड कांस्टेबल एसओजी  त्रिलोक रौतेला, कुन्दन कठायत,  कांस्टेबल भानू प्रताप, अशोक रावत, अनिल गिरी, कांस्टेबल मनोज कुमार चौकी हीरानगर सम्मिलित रहे। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 5000/- रू0 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Nainital Police's big action against drugs two smugglers arrested with 102 grams of smack Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More