भाजपा मेयर प्रत्याशी के समर्थन में स्टार प्रचारकों के रूप में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सांसद ने किया प्रचार शुरू

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के स्टार प्रचारकों के रूप में नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा से सांसद पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कमाल संभालते हुए प्रचार शुरू किया।
 
आज सांसद अजय भट्ट ने आज भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के पक्ष में वार्ड 60 गौजाजाली बिचली, वार्ड 41 भगवानपुर एवं वार्ड 40 स्वयंवर बैंक्वेट हॉल में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही कहा कि भाजपा के पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला ने विगत दस वर्षों में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कर नगर का काया कल्प कर दिया है, अब भारतीय जनता पार्टी ने गजराज सिंह बिष्ट को अपना उम्मीदवार बना कर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक  सुरक्षा के साथ सदभाव एवं भाईचारा बनाए रखते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करने की जिम्मेदारी दी है। विगत फरवरी माह में वनभूलपुरा क्षेत्र में हुऐ उपद्रव की ओर इशारा करते हुए कहा वो लोग मारने के लिए एकत्र हो सकते हैं, क्या हम सनातनी अपने हल्द्वानी नगर को बचाने के लिए एकत्र नहीं हो सकते। अजय भट्ट ने सभा में मौजूद लोगों से मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को वोट देने की अपील करते हुए कहा अन्नदान, धनदान, कन्यादान एवं मतदान हमेशा पात्र व्यक्ति को देना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ता है। इसलिए 23 जनवरी को मतदान सोच समझ कर करना है। हल्द्वानी नगर निगम में नए जुड़े नए 20 वार्डों में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी आज कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने संभाली, उन्होंने वार्ड 39 लोहरियासाल मल्ला में भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट एवं पार्षद प्रत्याशी ममता जोशी के पक्ष में मतदान करने की क्षेत्रवासियों के घर घर जाकर अपील की। इस दौरान क्षेत्रवासियों को नुक्कड़ सभा में संबोधित करते हुए विधायक भगत ने कहा निवर्तमान भाजपा के मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा प्रत्येक नए वार्ड में कम से कम 5 करोड़ के विकास कार्य करवाए हैं, ऐसे में सभी नए वार्डों से एकतरफा वोट भाजपा प्रत्याशी गजराज के पक्ष में पड़ेगा। 
 
भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने भगवानपुर क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला के द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की बदौलत वो सर ऊंचा करके प्रत्येक वार्ड में उनके साथ वोट मांगने जा रहे हैं। उन्होंने कहा पथ प्रकाश, पार्कों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का निर्माण, विद्युत पोल, स्वच्छता एवं कूड़ा गाड़ी का लाभ प्रत्येक वार्ड को विगत दस वर्षों से मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का विकल्प रहित संकल्प मन में बना रखा है। 
 
चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, विधायक मोहन सिंह बिष्ट सहित स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: BJP Mayor Candidate Haldwani news Municipal Elections Nainital Udham Singh Nagar Lok Sabha MP Nainital Udham Singh Nagar Lok Sabha MP started campaigning as star campaigners in support of BJP Mayor candidate Star Campaigner BJP uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में किया जमकर हंगामा, स्थिति बिगड़ती देख शहर में धारा 163 लागू

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता खटीमा। शुक्रवार देर रात खटीमा रोडवेज स्टेशन के पास पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी में 24 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर हंगामा करते हुए दुकानों में तोड़-फोड़ की और एक दुकान में आग भी लगा दी।हालात को काबू […]

Read More
उत्तराखण्ड

अतिक्रमण हटाने गईं नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम पर कब्जाधारको ने किया पथराव, निगम की जेसीबी मशीन का टूटा शीशा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हीरानगर वार्ड संख्या – 17 में अतिक्रमण हटाने के दौरान शनिवार को स्थिति बेकाबू हो गई। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पर कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिसमें नगर निगम की जेसीबी मशीन का अगला शीशा टूट गया। घटना के […]

Read More
उत्तराखण्ड

नैनीताल कप्तान की कुशल कप्तानी का एक और शानदार उदाहरण : ढाई वर्ष पूर्व होटल से नकदी और स्कूटी चोरी कर फरार अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता   नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी की कुशल कप्तानी में भवाली स्थित एक होटल में मैनेजर रहते हुए होटल के लगभग ₹1,20,000/- नकद, होटल के खातों के चेक अपने खाते में आहरित कर तथा होटल कर्मचारी की स्कूटी संख्या लेकर […]

Read More