कथित धर्मांतरण मामले में लापरवाही पर नानकमत्ता थानाध्यक्ष का तबादला 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नानकमत्ता। उधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में कथित धर्मांतरण मामले में लापरवाही बरतने के आरोपों केबीच नानकमत्ता थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक महीने से हिंदुत्वनिष्ठ संगठन क्षेत्र में ईसाई मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण के आरोप लगाते हुए लगातार विरोध कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी सूचित किया गया था, लेकिन आरोप है कि थानाध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स किच्छा फर्जी नियुक्ति मामला: आउटसोर्स एजेंसी के कार्यालय से कंप्यूटर-लैपटॉप सील, मैनेजर विनायक जांच के घेरे में   

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब विरोध कर रहे संगठनों के खिलाफ ही क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। इसके बाद संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया। बढ़ते विवाद को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी ने एडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में जांच समिति गठित कर दी।

जांच समिति ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि नवीनगर और आस पास के क्षेत्रों में बाहरी लोगों द्वारा प्रार्थना सभाओं के माध्यम से धर्मांतरण के प्रयास किए जा रहे थे। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष रिपोर्ट के बाद ही सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

खुफिया विभाग की रिपोर्ट में भी मिशनरियों की गतिविधियों को लेकर जानकारी मिलने के बाद पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने थानाध्यक्ष मंजू बिष्ट का तबादला करते हुए संजय पाठक को नानकमत्ता का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों का आरोप है कि थारू-बुक्सा जनजाति क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि लोगों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि यदि कोई पूछे तो इसे ‘पूजा पद्धति में बदलाव’ बताया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

गौरतलब है कि प्रदेश में धर्मांतरण को लेकर बने सख्त कानून के तहत दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही जनजातीय समुदायों को मिलने वाली आरक्षण और अन्य सरकारी सुविधाओं पर भी असर पड़ सकता है। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस दोनों सतर्क हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nanakmatta news Nanakmatta police station chief transferred for negligence in alleged religious conversion case police station chief transferred for negligence religious conversion case udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज धर्मांतरण मामला नानकमत्ता न्यूज लापरवाही में थानाध्यक्ष का तबादला

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More