राष्ट्रीय पार्टियां बराबर छल कर राज्य को इसके वास्तविक उद्देश्य से दूर रखे हुए हैं- यूकेडी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राज्य की खस्ताहाल हालातों पर चर्चा के साथ उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा सर्वोच्च नीति निर्धारण समिति के सदस्य भुवन चंद्र जोशी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन डीडी पंत पार्क पर किया गया। 

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य उत्तराखंड क्रांति दल के आंदोलन की उपज है और 42 शहीदों की शहादत के पश्चात उत्तराखंड क्रांति दल के अथक प्रयासों से राज्य बनाने में सफलता हासिल की, लेकिन दोनों राष्ट्रीय पार्टियां बराबर छल कर राज्य को इसके वास्तविक उद्देश्य से दूर रखे हुए हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक अध्यक्ष व कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति डीडी पंत जी को भी याद किया गया। भुवन चंद जोशी ने कहा की डीडी पंत के सपनों का राज्य बनाने में उत्तराखंड क्रांति दल ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जिस तरीके से उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार हुआ है उससे उत्तराखंड के बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा अन्याय उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया और घोटाले की जांच भी सही तरीके से नहीं होने के कारण दोषी आज जमानत पर लगातार छूट रहे हैं। हमने पहले भी सीबीआई जांच की मांग उठाई थी और लगातार इसकी मांग उठाते रहेंगे और उत्तराखंड की बेटियों के साथ हुए अत्याचार के कारण उत्तराखंड की जनता आज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान के नाम पर जिस तरीके से अपमान किया जा रहा है उसका भी उत्तराखंड की जनता संज्ञान ले रही है। इस अवसर पर खड़क सिंह बगड़वाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष नैनीताल मोहन कांडपाल प्रताप चौहान, उत्तम सिंह बिष्ट, अशोक बोहरा, नारायण कुमार पांडे, श्याम सिंह नेगी, सुरेंद्र जोशी, नारायण दत्त तिवारी, प्रताप सिंह चौहान सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news National parties are keeping the state away from its real purpose by deceitfully - UKD ukd news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  सहेली से मिलने का बहाना बनाकर घर […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के साथ शीतकाल के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर कार के पेड़ से टकराने से कार […]

Read More