राष्ट्रीय पार्टियां बराबर छल कर राज्य को इसके वास्तविक उद्देश्य से दूर रखे हुए हैं- यूकेडी 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राज्य की खस्ताहाल हालातों पर चर्चा के साथ उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा सर्वोच्च नीति निर्धारण समिति के सदस्य भुवन चंद्र जोशी की अध्यक्षता में सभा का आयोजन डीडी पंत पार्क पर किया गया। 

वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य उत्तराखंड क्रांति दल के आंदोलन की उपज है और 42 शहीदों की शहादत के पश्चात उत्तराखंड क्रांति दल के अथक प्रयासों से राज्य बनाने में सफलता हासिल की, लेकिन दोनों राष्ट्रीय पार्टियां बराबर छल कर राज्य को इसके वास्तविक उद्देश्य से दूर रखे हुए हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक अध्यक्ष व कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति डीडी पंत जी को भी याद किया गया। भुवन चंद जोशी ने कहा की डीडी पंत के सपनों का राज्य बनाने में उत्तराखंड क्रांति दल ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जिस तरीके से उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों की भर्ती में भ्रष्टाचार हुआ है उससे उत्तराखंड के बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा अन्याय उत्तराखंड सरकार द्वारा किया गया और घोटाले की जांच भी सही तरीके से नहीं होने के कारण दोषी आज जमानत पर लगातार छूट रहे हैं। हमने पहले भी सीबीआई जांच की मांग उठाई थी और लगातार इसकी मांग उठाते रहेंगे और उत्तराखंड की बेटियों के साथ हुए अत्याचार के कारण उत्तराखंड की जनता आज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान के नाम पर जिस तरीके से अपमान किया जा रहा है उसका भी उत्तराखंड की जनता संज्ञान ले रही है। इस अवसर पर खड़क सिंह बगड़वाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष नैनीताल मोहन कांडपाल प्रताप चौहान, उत्तम सिंह बिष्ट, अशोक बोहरा, नारायण कुमार पांडे, श्याम सिंह नेगी, सुरेंद्र जोशी, नारायण दत्त तिवारी, प्रताप सिंह चौहान सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news National parties are keeping the state away from its real purpose by deceitfully - UKD ukd news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More