राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा दो चरणों में विजय संकल्प यात्रा की आयोजित कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को हरिद्वार से यात्रा की शुरुआत कर दी गई है। शनिवार को बीजेपी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार पहुंचकर विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर उस का शुभारंभ किया, यात्रा के शुभारंभ के बाद जेपी नड्डा हरिद्वार में रोड शो भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर 134 देशभक्तों ने किया रक्तदान

रोड शो में विजय रथ पर जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, स्वामी यतिस्वरानंद, विधायक सुरेश राठौड़, प्रदीप बत्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद हैं। रोड शो पंतदीप मैदान से शुरू हुआ है जो हर की पौड़ी अपर रोड होते हुए शिव मूर्ति चौक पर समाप्त हुआ। 

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि 2022 के चुनाव के लिए प्रदेश के लोगों की राय से संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर सुझाव पेटी रखी जाएगी। इसके अलावा विजय संकल्प यात्रा के दौरान भी एलईडी रथों पर भी संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी रखी जाएगी। साथ ही हर वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर पार्टी के नेता सुझाव भी लेंगे। कांग्रेस अपनी हर सभा में एक ही मुद्दा जोर से उठाती रही है कि सूबे में प्रत्येक चुनाव में परिवर्तन का चलन है, लेकिन भाजपा पर डबल इंजन सरकार के कार्यों पर 2017 से भी बढ़ी जीत हासिल कर सत्ता में आएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More