नौ अगस्त को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन,  23 प्रदेशों के व्यापारी प्रतिनिधि लेंगे भाग – नवीन वर्मा 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि नौ अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें उत्तराखंड राज्य के अतिरिक्त दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्र प्रदेश,तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सहित 23 प्रदेशों के व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।
 
राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन प्रत्येक वर्ष 9 अगस्त को दिल्ली में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित किया जाता है। व्यापारी सम्मेलन में कई केंद्रीय मंत्रियों के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस सम्मेलन में व्यापारियों की देशव्यापी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और उनके समाधान हेतु प्रभारी मंत्रियों को ज्ञापन प्रेषित किए जाएंगे। सन् 2023 को उत्तराखंड राज्य द्वारा बद्रीनाथ धाम में प्रान्तीय सम्मेलन करवाया गया था जिसमें राष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दिल्ली मुंबई कानपुर आदि जगहों से आकर सम्मेलन में भागीदारी की थी। हल्द्वानी से संगठन के प्रमोद गोयल, चन्द्र शेखर पंत, मदन फर्तियाल, दिगंबर वर्मा, रूपेंद्र नागर, विपिन गुप्ता, हर्ष वर्धन पाण्डे आदि 9 अगस्त को सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं। नवीन वर्मा ने कहा कि हमारा संगठन एकमात्र पैतृक संगठन है जो प्रदेश के हर कोने कोने में स्थापित है ऐसे में व्यापारियों को अपनी एकता मजबूत करने के लिए जुड़ना चाहिए। जो लोग व्यापारी एकता को छिन्न-भिन्न कर अपने अपने क्षेत्र में व्यापारी संगठन बना रहे हैं वे भी ससम्मान एक मंच में आ कर व्यापारियों के लिए लड़ सकते हैं। हमारे संगठन में सभी का स्वागत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: business representatives from 23 states will participate - Naveen Verma Conference will be held in Delhi on August 9 Haldwani news Indian Industry Trade Board National Traders Conference National Traders Conference will be held in Delhi on August 9 uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More